रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ 4 और 5 जुलाई को आईआईएम रायपुर में आयोजित होगा। शिविर का उद्देश्य सुशासन, नवाचार और परिणाम आधारित प्रशासन को बढ़ावा देते हुए विकसित छत्तीसगढ़ की रणनीति तैयार करना है।
शिविर में कृषि, ग्रामीण विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, खेल, उभरती प्रौद्योगिकी, नेतृत्व विकास और जनसेवा जैसे विषयों पर मंथन होगा। विभिन्न क्षेत्रों के राष्ट्रीय विशेषज्ञ मंत्रियों के साथ अनुभव साझा करेंगे और भविष्य की विकास रणनीति पर चर्चा करेंगे।
पहले दिन गौर गोपाल दास, अभय करंदीकर और डॉ. रमेश चंद व्याख्यान देंगे, जबकि दूसरे दिन सुमन बिल्ला, शशांक मणि त्रिपाठी, गगन नारंग और डॉ. विनय सहस्रबुद्धे सुशासन एवं नेतृत्व पर अपने विचार रखेंगे।


