छत्तीसगढ़ कैटरर्स एसोसिएशन का गठन, कार्यक्रमों के लिए रात 12:30 बजे तक की समय-सीमा का प्रस्ताव

रायपुर। राज्य के हॉस्पिटैलिटी और कैटरिंग व्यवसाय को संगठित करने के उद्देश्य से प्रमुख कैटरिंग व्यवसायियों ने मिलकर ‘छत्तीसगढ़ कैटरर्स एसोसिएशन’ (CCA) का गठन किया है। रायपुर में आयोजित बैठक में उद्योग से जुड़े कई प्रमुख कैटरर्स शामिल हुए।

बैठक में कर्मचारियों के हित, बेहतर प्रबंधन और नियमों के पालन को ध्यान में रखते हुए सभी कैटरिंग कार्यक्रमों के लिए रात 12:30 बजे तक की समय-सीमा निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा गया।

इसके अलावा कच्चे माल की बढ़ती कीमत, सप्लाई चेन की समस्याएं, स्टाफ की कमी तथा हाइजीन और सेवा गुणवत्ता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने इन चुनौतियों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर सहमति जताई।

एसोसिएशन ने जल्द ही एक कार्यकारी समिति गठित करने की घोषणा की है, जो संगठन का संचालन, नियमों का निर्माण और सरकारी स्तर पर कैटरिंग व्यवसाय का प्रतिनिधित्व करेगी।

You May Also Like

More From Author