Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द: पेपर लीक के बाद 10 अप्रैल को होगी पुनः परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं के हिंदी विषय की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया है। पेपर लीक की आशंकाओं के चलते यह निर्णय लिया गया। यह परीक्षा 14 मार्च 2026 को आयोजित हुई थी, जिसे अब निरस्त कर 10 अप्रैल 2026 को दोबारा कराने का निर्देश जारी किया गया है।

इस मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सात सदस्यीय विशेष टीम गठित कर पूरे प्रकरण की पड़ताल की जा रही है। अब तक आधा दर्जन से अधिक छात्रों को पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है।

जांच के दौरान व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए प्रश्न पत्र के प्रसार की कड़ी खंगाली जा रही है। किस नंबर से और किन माध्यमों से पेपर लीक हुआ, इसकी गहन जांच की जा रही है। साइबर एक्सपर्ट, क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की टीम तकनीकी पहलुओं पर काम कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

इस बीच, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। गौरतलब है कि NSUI ने परीक्षा से पहले सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स में कुछ सवाल वायरल होने का दावा किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।

घटना को लेकर NSUI ने विरोध प्रदर्शन भी किया था और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) का घेराव कर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

Exit mobile version