रायपुर। मानसून और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए छत्तीसगढ़ के सभी टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्यों को 15 जून से 1 अक्टूबर 2026 तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। वन विभाग के अनुसार 2 अक्टूबर से वन्यप्राणी सप्ताह के अवसर पर जंगल सफारी और पर्यटन गतिविधियां फिर से शुरू होंगी।
इस दौरान अचानकमार टाइगर रिजर्व, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, बारनवापारा अभयारण्य, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान सहित सभी प्रमुख संरक्षित वन क्षेत्रों में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
वन विभाग ने बताया कि बारिश के दौरान सफारी मार्गों की स्थिति खराब हो जाती है और यह समय वन्यजीवों के प्रजनन एवं शावकों के पालन-पोषण का भी होता है। बंद अवधि में वन्यजीव संरक्षण, निगरानी, जल स्रोतों के संरक्षण और सफारी मार्गों के रखरखाव का कार्य किया जाएगा।

