रायपुर/जगदलपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शासकीय जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह में भाग लिया और विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है और बस्तर क्षेत्र के इस प्रतिष्ठित विद्यालय ने पिछले सौ वर्षों में अनगिनत होनहार छात्रों को तैयार किया है।
मुख्यमंत्री साय ने विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए डेढ़ करोड़ रुपये और पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास भवन निर्माण की घोषणा की। साथ ही तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए शैलेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा प्रदान किए गए 50 ड्रोन और दो टोकन भी विद्यालय को सौंपे गए। समारोह के दौरान उन्होंने स्मार्ट क्लासों का लोकार्पण, स्मारिका विमोचन, शहीद पूर्व छात्रों को श्रद्धांजलि और पौधारोपण भी किया।