Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने की नए मुख्य प्रवक्ताओं और वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन ने अपने मीडिया एवं संचार विभाग को और मजबूत करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। पार्टी द्वारा जारी आदेश में पांच नेताओं को मुख्य प्रवक्ता तथा तीन नेताओं को वरिष्ठ प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई नियुक्तियों के तहत आरपी सिंह, अमित श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, सुरेंद्र वर्मा और वंदना राजपूत को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं नितिन भंसाली, सत्यप्रकाश और अभयनारायण राय को वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर की गई हैं। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की अनुशंसा के आधार पर आदेश जारी किया। पार्टी के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Exit mobile version