छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: जिलाध्यक्षों की नई सूची तैयार, 36 नए चेहरे, 5 पुराने फिर मैदान में!

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक फेरबदल की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने जिलाध्यक्षों की नई सूची तैयार कर ली है। इस बार कांग्रेस 36 नए चेहरों को मौका देने जा रही है, जबकि 5 पुराने जिलाध्यक्षों को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर जिले में सुबोध हरितवाल या प्रवीण भोई में से किसी एक को अध्यक्ष बनाया जा सकता है, वहीं दुर्ग जिले की कमान राकेश देवांगन को मिलने की संभावना जताई जा रही है।

संगठन सूत्रों का कहना है कि नई टीम में युवा और अनुभवी नेताओं का संतुलन साधने की कोशिश की गई है। कांग्रेस नेतृत्व चाहता है कि आगामी चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा दी जाए।

नई जिलाध्यक्षों की सूची जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।

You May Also Like

More From Author