Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

झीरम घाटी मामले में राहुल गांधी से मिले कांग्रेस नेता और पीड़ित परिवार, आगे की रणनीति पर चर्चा

नई दिल्ली। झीरम घाटी हमले के मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, घटना में जीवित बचे लोगों और पीड़ित परिवारों ने राहुल गांधी से मुलाकात की। बैठक में एनआईए अदालत के फैसले और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर चर्चा हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुताबिक, करीब एक घंटे चली बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने मामले की घटनाक्रम, जांच और अदालती फैसले की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने फैसले को न्याय की पूर्णता नहीं माना और आगे की राह के लिए राहुल गांधी से मार्गदर्शन मांगा।

बैठक में कानूनी लड़ाई जारी रखने और इस मुद्दे को जनता के बीच उठाने पर भी विचार किया गया। बघेल ने बताया कि मुलाकात में कुल 15 लोग शामिल थे और आगे की रणनीति वरिष्ठ वकीलों से सलाह लेकर तय की जाएगी।

Exit mobile version