Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

अनुशासनहीनता पर कांग्रेस प्रभारी सख्त, नियम तोड़ने वाले नेताओं पर कार्रवाई की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत की अध्यक्षता में सोमवार को पार्टी की लगातार बैठकें हुईं। सुबह 10 बजे शुरू हुआ बैठकों का सिलसिला शाम तक चला। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में सुखदेव भगत ने बताया कि बिजली मीटर के मुद्दे पर विस्तार से बातचीत हुई। इसके साथ ही आम लोगों से जुड़ाव बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई।

पार्टी में अनुशासन के महत्व पर जोर देते हुए भगत ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई नेता अनुशासन की सीमा का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दो दिनों तक चली बैठकों के बाद सोमवार शाम करीब 7 बजे सुखदेव भगत एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वे विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Exit mobile version