Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में वृद्धि पर कांग्रेस का ऐलान – ब्लॉक से जिला स्तर तक आंदोलन, बिजली दफ्तरों का घेराव 22 जुलाई को

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन छेड़ने की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता पर बिजली दरें बढ़ाकर एक बार फिर बोझ डाल दिया है।

बैज ने आरोप लगाया कि सरकार ने घरेलू बिजली में 10 से 20 पैसे, गैर-घरेलू उपभोग में 25 पैसे, और सबसे अधिक कृषि पंपों पर 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि पहले से ही खाद, बीज और बिजली कटौती से परेशान किसानों की अब कमर तोड़ने का काम सरकार कर रही है।

कांग्रेस का आंदोलन कार्यक्रम

आंकड़ों से हमला

दीपक बैज ने कहा कि वर्ष 2003 से 2018 के बीच भाजपा की रमन सरकार ने बिजली दरों में 94% तक की वृद्धि की थी।

बिजली बिल हॉफ योजना की याद

बैज ने याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में 65 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिजली बिल हॉफ योजना के तहत राहत दी थी।

“भ्रष्टाचार और बकाया का बोझ जनता पर”

बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में:

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण बिजली उत्पादन की लागत में इजाफा हुआ है।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

पत्रकारवार्ता में धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, छाया वर्मा, सुशील आनंद शुक्ला, विकास उपाध्याय, एजाज ढेबर, धनंजय ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, नितिन भंसाली, अजय गंगवानी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

Exit mobile version