Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

लोक और शास्त्रीय कलाकारों के लिए सुनहरा मौका, संस्कृति विभाग ने मांगे आवेदन

रायपुर। संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, छत्तीसगढ़ ने वर्ष 2026-27 के वार्षिक सांस्कृतिक आयोजनों के लिए कलाकारों और सांस्कृतिक दलों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित कलाकारों को शास्त्रीय संगीत, नृत्य, लोककला, नाट्य प्रस्तुति और पारंपरिक वाद्ययंत्रों से जुड़े विभिन्न आयोजनों में प्रस्तुति का अवसर मिलेगा।

विभाग ने विशेष रूप से लोकरंग पर्व के लिए भरथरी, पंडवानी, नाचा, करमा, पंथी, सुआ, ददरिया, जसगीत और अन्य पारंपरिक लोककलाओं से जुड़े कलाकारों को प्राथमिकता देने की बात कही है।

आवेदन के लिए चिन्हारी पंजीकरण अनिवार्य है। इच्छुक कलाकार और सांस्कृतिक दल 15 जुलाई 2026 तक संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, नवा रायपुर स्थित कार्यालय या विभाग के ई-मेल के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।

Exit mobile version