विश्व आदिवासी दिवस पर D.Ed अभ्यर्थियों की रैली, 1316 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग

रायपुर। विश्व आदिवासी दिवस पर छत्तीसगढ़ के D.Ed प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज के नेतृत्व में रैली निकाली। रैली बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर जयस्तंभ चौक पहुंची।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार सहायक शिक्षक भर्ती में 1316 पद रिक्त हैं, जिनमें 800 से अधिक पद ST वर्ग के लिए आरक्षित हैं। अभ्यर्थियों और समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि न्यायालय के आदेशों के बावजूद अब तक नियुक्ति नहीं होने से युवाओं में नाराजगी है।

सर्व आदिवासी समाज ने सरकार से जल्द नियुक्ति देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author