रायपुर। होली पर्व को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने अहम निर्णय लिया है। 4 मार्च 2026 को पूरे प्रदेश में शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित किया गया है, जिसके चलते सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें, बार और संबंधित प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी स्थान पर शराब बिक्री पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया है।
सरकार का यह कदम त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाएं।

