Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

महिला ने DSP याकूब मेमन पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप, अधिकारी ने किया हनीट्रैप का दावा

रायपुर। बलरामपुर जिले में पदस्थ एसडीओपी डीएसपी याकूब मेमन पर एक महिला ने दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि रायपुर में उनकी पोस्टिंग के दौरान उसने यह कृत्य किया और लंबे समय तक वीडियो के जरिए धमकाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि वह टिकरापारा स्थित मेमन के मकान में किराए पर रहती थी और तब से लेकर अब तक संपर्क में रही।

इधर, डीएसपी याकूब मेमन ने पलटवार करते हुए महिला पर हनीट्रैप का आरोप लगाया है। सरगुजा आईजी को दी गई शिकायत में उन्होंने कहा कि महिला ने आर्थिक मदद के बहाने नजदीकियां बढ़ाईं और फिर मकान हड़पने की साजिश रची। उन्होंने दावा किया कि महिला ने वीडियो कॉल के दौरान उनका अर्धनग्न स्क्रीनशॉट लिया और इसके आधार पर डेढ़ लाख रुपये वसूले। अब मकान अपने नाम करने का दबाव डाल रही थी, जब मना किया तो झूठे केस की धमकी दी।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टिकरापारा थाने में डीएसपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, मामले की जांच रायपुर पुलिस ने शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच अंबिकापुर में जीरो पर दर्ज कर इसे रायपुर स्थानांतरित किया गया है।

Exit mobile version