छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग: ऑनलाइन छुट्टी आवेदन अनिवार्य, पोर्टल पर होगा पूरा रिकॉर्ड

रायपुर : छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। अब उन्हें छुट्टी लेने के लिए विभागीय दर्पण पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस पोर्टल पर पहले से ही कर्मचारियों का सेवा रिकॉर्ड उपलब्ध है और अब छुट्टियों का रिकॉर्ड भी ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने इस संबंध में सभी संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का अवकाश स्वीकृत करने की जिम्मेदारी संभागीय संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई है। वे आवेदन पर विचार कर तय करेंगे कि किसे छुट्टी दी जाएगी और किसे नहीं। छुट्टी के लिए आवेदन करने के बाद स्वीकृति की जानकारी भी ऑनलाइन पोर्टल पर ही मिलेगी।

यह नई व्यवस्था शिक्षा विभाग में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही लाने में मददगार होगी। ऑनलाइन प्रक्रिया से छुट्टी आवेदन और स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी आएगी और कर्मचारियों को आसानी होगी। इसके अलावा, विभागीय दर्पण पोर्टल पर सभी डेटा के केंद्रीकरण से डेटा प्रबंधन में भी सुधार होगा।

You May Also Like

More From Author