छत्तीसगढ़ में बिजली का नया टैरिफ: 6,000 करोड़ के घाटे के बाद संभावित बढ़ोतरी

रायपुर।नए सत्र 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी ने विद्युत नियामक आयोग में बिजली का नया टैरिफ तय करने हेतु याचिका दाखिल की है। कंपनी ने इस बार करीब 6,000 करोड़ रुपये का घाटा बताया है और औसतन 24% तक टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है।

आयोग अब इस याचिका की समीक्षा करेगा और आम उपभोक्ताओं से दावा-आपत्तियां आमंत्रित करेगा। जनसुनवाई के बाद ही अंतिम टैरिफ तय होगा। पिछली बार कंपनी ने 5,000 करोड़ का घाटा बताया था, जबकि आयोग ने इसे केवल 500 करोड़ माना था। इसी आधार पर दरों में केवल मामूली वृद्धि हुई थी। इस बार भी आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त घाटे के अनुसार ही नया टैरिफ लागू होगा।

You May Also Like

More From Author