रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने अलग-अलग पदों पर कार्यरत कुल 167 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए हैं और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
तबादला सूची में जिला आबकारी अधिकारियों से लेकर सहायक ग्रेड-3 स्तर के कर्मचारी तक शामिल हैं। इसके अलावा 6 प्रोबेशनरी अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी सूची के मुताबिक 6 प्रोबेशनरी अधिकारियों और 6 जिला आबकारी अधिकारियों का तबादला किया गया है। वहीं 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों को नई पदस्थापना मिली है। इसके साथ ही 57 आबकारी उप निरीक्षक, 39 आबकारी आरक्षक, 12 एक्साइज क्लर्क, 8 वाहन चालक और 8 भृत्य भी स्थानांतरित किए गए हैं।

