Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के विरोध में अग्रवाल समाज सड़कों पर, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना अध्यक्ष पर FIR दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा महाराजा अग्रसेन, भगवान झूलेलाल और अन्य राष्ट्रनायकों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अग्रवाल समाज में भारी आक्रोश है। रायपुर में सैकड़ों लोगों ने कोतवाली थाने का घेराव कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अमित बघेल के खिलाफ धारा 299 बीएनएस 2023 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि बयान को लेकर प्रदेश ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी तीव्र विरोध जारी है।

प्रदेशभर में रायगढ़, अंबिकापुर, सरगुजा और अन्य जिलों में समाजजन थानों का घेराव कर रहे हैं। योगी अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन त्याग, सेवा और समानता के प्रतीक हैं, ऐसे में उनके प्रति की गई अभद्र टिप्पणी अस्वीकार्य है।

अग्रवाल समाज ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में ऐसी टिप्पणी दोहराई गई, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

Exit mobile version