Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षकों पर अब सख्त कार्रवाई, होगी FIR और बर्खास्तगी

रायपुर। सरकारी स्कूलों में शराब पीकर आने वाले शिक्षकों पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने साफ कर दिया है कि ऐसे शिक्षकों को बर्खास्त किया जाएगा और जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ FIR भी दर्ज होगी

मंत्री ने कहा कि अब तक कई मामलों में सिर्फ नशे की हालत में असामाजिक कृत्य करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई होती थी, लेकिन अब सिर्फ शराब पीकर स्कूल आने पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

मंत्री ने गिनाए उदाहरण

मंत्री की सख्त चेतावनी

गजेंद्र यादव ने कहा कि “अब ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।” शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षकों पर सीधे बर्खास्तगी और FIR की कार्रवाई होगी, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे और शिक्षा का माहौल बिगड़े नहीं।

Exit mobile version