Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को मॉक एक्सरसाइज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इसमें सभी जिलों के आपदा प्रबंधन नोडल अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए 18 अगस्त को राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को व्यापक मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव शम्मी आबिदी ने अधिकारियों से अभ्यास की सभी प्रक्रियाओं को समझने और वास्तविक आपदा के दौरान त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जल संसाधन, पीएचई, पशुपालन, पुलिस, SDRF, NDRF, रेलवे, एयरपोर्ट और अन्य विभागों के बीच समन्वय की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

Exit mobile version