Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में बाढ़ का तांडव: 5,000 लोग सुरक्षित निकाले गए, धमतरी में महानदी की बाढ़ में बही शराब की बोतलें बटोरते दिखे लोग

रायपुर/जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं, जिससे राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पिछले दो दिनों में प्रशासन और बचाव टीमों ने विभिन्न जिलों से करीब 5,000 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है, जिनमें बस्तर से 16 लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए एयरलिफ्ट किया गया है। बस्तर में इंद्रावती नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है।

धमतरी में वायरल हुआ वीडियो: बाढ़ में बहीं शराब की बोतलें

इस बीच, धमतरी जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। भारी बारिश और महानदी का जलस्तर बढ़ने से कुरुद के नारी गांव में एक देशी शराब की दुकान पानी में डूब गई, जिससे वहां रखी शराब की बोतलें पानी में बहने लगीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बिना बांस, साड़ी और मछली पकड़ने वाले जाल के सहारे पानी में तैरती हुई शराब की बोतलों को निकालते और बटोरते नजर आ रहे हैं।

नदियों का उफान और हादसों का खतरा

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे उफनती नदियों और जोखिम भरे इलाकों से दूर रहें, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

Exit mobile version