Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

वन विभाग की समीक्षा बैठक, मंत्री केदार कश्यप ने अवैध कटाई पर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने वन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को वन संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध पेड़ कटाई की सूचना विभाग तक तुरंत पहुंचे और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए।

बैठक में वन कार्यों की गुणवत्ता, बजट के प्रभावी उपयोग, वनाश्रित समुदायों को वनोपज का उचित मूल्य और खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता जैसे मुद्दों की समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को नियमित समीक्षा और फील्ड विजिट बढ़ाने पर भी जोर दिया।

वन्यजीव संरक्षण के तहत अचानकमार और इंद्रावती टाइगर रिजर्व में सफारी संचालन की दिशा में कार्य करने तथा कांकेर क्षेत्र में भालुओं के सुरक्षित पुनर्वास के लिए योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

Exit mobile version