Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में पहली बार ड्राइव-इन मूवी शो, नया रायपुर में होगा आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार नया रायपुर में ड्राइव-इन मूवी शो का आयोजन होने जा रहा है। रायपुर की एमएसएमई संस्था द फरेबिस (The Farebis) द्वारा यह आयोजन सेंध लेक ग्राउंड में किया जाएगा। पहला शो रविवार, 21 दिसंबर को होगा और आगे भी वीकेंड व खास मौकों पर ऐसे शो आयोजित किए जाएंगे।

पहले शो में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) दिखाई जाएगी, जो अपने रिलीज के 30 साल पूरे कर रही है। शो शाम 5.45 बजे शुरू होगा। इसी दिन रात 10.25 बजे फिल्म मोहब्बतें का टेलीकास्ट किया जाएगा।

विशाल एलईडी स्क्रीन पर फिल्म दिखाई जाएगी और ऑडियो रेडियो ट्रांसमिशन के जरिए कार के एफएम सिस्टम पर सुना जा सकेगा। दर्शक अपनी कार में बैठकर फिल्म और फूड का आनंद ले सकेंगे.

टिकटिंग पार्टनर Find Your Wibe है, जबकि ऑन द स्पॉट टिकट की सुविधा भी रहेगी। सुरक्षा और अनुशासन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Exit mobile version