Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

खरीफ सीजन 2026 की तैयारी तेज, किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश

रायपुर। खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों को लेकर सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि पैक्स समितियों में किसानों को समय पर खाद, प्रमाणित बीज और कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाए।

बैठक में बताया गया कि इस सीजन के लिए 8,800 करोड़ रुपये कृषि ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें अब तक 741 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। वहीं 10 लाख मीट्रिक टन खाद वितरण लक्ष्य के मुकाबले 5.42 लाख मीट्रिक टन खाद का भंडारण पूरा हो चुका है।

मंत्री कश्यप ने डीएपी की संभावित कमी को देखते हुए वैकल्पिक उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण रखने और किसानों को उनके उपयोग के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके अलावा 4.95 लाख क्विंटल बीज की मांग के मुकाबले अब तक 81,640 क्विंटल प्रमाणित बीज का भंडारण किया गया है। अधिकारियों को शेष बीज जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

Exit mobile version