Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में अवैध प्लॉटिंग पर सख्ती: अब बिना बाउंड्रीवॉल और नक्शे के नहीं होगी प्लॉटिंग, सख्त नियम लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार अवैध प्लॉटिंग और जमीन धोखाधड़ी पर लगाम कसने के लिए बड़े बदलाव करने जा रही है। जल्द ही नए नियम लागू किए जाएंगे, जिसके तहत कोई भी बिल्डर या कॉलोनाइजर प्लॉटिंग की अनुमति लेने से पहले यह बताना अनिवार्य होगा कि किस हिस्से में कौन सा निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा हर प्लॉटिंग क्षेत्र में बाउंड्रीवॉल बनाकर स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा।

नए नियमों के मुताबिक, सड़क की लंबाई-चौड़ाई पहले से तय की जाएगी ताकि प्लॉटिंग के बाद रास्तों की जमीन की बिक्री न हो सके। राज्य सरकार को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया है, जिनमें लोगों ने बिल्डरों पर रोड और सामुदायिक सुविधाओं की जमीन बेचने का आरोप लगाया था।

ये होंगे नए नियमों के फायदे और प्रावधान:

क्या बदल जाएगा अब:

नए नियमों की खास बातें:

आवास मंत्री ओपी चौधरी का बयान: ओपी चौधरी ने कहा कि ये नियम लोगों को सस्ते और सुरक्षित आवास देने के लिए बनाए गए हैं। इससे जमीन खरीदने वाले धोखाधड़ी से बचेंगे और प्लॉटिंग व्यवस्था पारदर्शी होगी।

Exit mobile version