रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के मुताबिक दीप्ति गौते को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है। अन्य अधिकारियों को भी अलग-अलग पदों पर नई जिम्मेदारी दी गई है।


