रायपुर NEWS – चिकित्सा शिक्षा में 1009 नए पदों की स्वीकृति

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मेडिकल, नर्सिंग और फिजियोथैरेपी शिक्षा को मजबूत करने के लिए 1009 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी है। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि इससे चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में मेडिकल शिक्षा का तेजी से विस्तार हो रहा है और नए पदों की स्वीकृति से संस्थानों के संचालन व प्रशिक्षण क्षमता में और मजबूती आएगी। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विशेषज्ञ मानव संसाधन की उपलब्धता भी बढ़ेगी।

You May Also Like

More From Author