रायपुर। छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ चुनाव को लेकर जारी विरोध के बीच उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने साफ किया है कि फिलहाल चुनाव कराने पर सरकार का कोई विचार नहीं है।
दूसरी ओर NSUI ने चुनाव बहाली की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। संगठन ने विभिन्न विश्वविद्यालयों का घेराव कर चेतावनी दी है कि 7 दिनों में निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
राज्य में 2014 से 2016 तक छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से हुए थे, लेकिन उसके बाद से मनोनयन के आधार पर पदाधिकारी चुने जा रहे हैं, जिसको लेकर लगातार विरोध जारी है।

