Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में मरीज परिजनों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त विश्राम गृह

रायपुर।गंभीर बीमारी के दौरान मरीजों के साथ आने वाले परिजनों की परेशानी को समझते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने सराहनीय पहल की है। अब राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मरीजों के परिजनों के लिए सर्वसुविधायुक्त ‘विश्राम गृह’ बनाए जाएंगे, जहां उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ और किफायती ठहराव मिल सकेगा।

इस पहल को अमल में लाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में नवा रायपुर मंत्रालय में मेडिकल एजुकेशन विभाग और सेवादान आरोग्य फाउंडेशन के बीच एमओयू हुआ। संस्था विश्राम गृहों के निर्माण, साज-सज्जा और संचालन की जिम्मेदारी स्वयं निभाएगी।

पहले चरण में रायपुर, अंबिकापुर, रायगढ़ और जगदलपुर के मेडिकल कॉलेजों में यह सुविधा शुरू की जाएगी। इन विश्राम गृहों में 24 घंटे सुरक्षा, सीसीटीवी, स्वच्छ भोजन और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल इलाज के साथ-साथ मरीज परिजनों की गरिमा और सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जबकि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसे मानवता और संवेदना से जुड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था का विस्तार बताया।

Exit mobile version