IFS Transfer News: वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में 4 IFS अधिकारियों के तबादले

IFS Transfer News: रायपुर। राज्य शासन ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में तबादला आदेश जारी करते हुए चार IFS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में आदेश नवा रायपुर स्थित वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, नवीद शुजाउद्दीन (2004 बैच) को प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संयुक्त वन प्रबंधन एवं सामुदायिक वानिकी/संरक्षण) के पद पर पदस्थ किया गया है। वे प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के कार्यालय, अरण्य भवन, नवा रायपुर में कार्यभार संभालेंगे।

वहीं रमेश कुमार जांगड़े (2013 बैच) को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), बीजापुर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रंगानाधा रामाकृष्णा वाय. (2015 बैच) को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), दंतेवाड़ा तथा जाधव सागर रामचन्द्र (2017 बैच) को वन उप संरक्षक (परियोजना निर्माण, निगरानी एवं मूल्यांकन) के पद पर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के कार्यालय, अरण्य भवन, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।

You May Also Like

More From Author