Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सिरपुर बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र, सरकार ने लिए कई बड़े फैसले

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के सिरपुर को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। पर्यटन सचिव डॉ. एस. भारती दासन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पर्यटन अधोसंरचना, विरासत संरक्षण और यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

बैठक में लक्ष्मण मंदिर परिसर में पार्किंग, पेयजल, शौचालय, कैफेटेरिया और स्मृति चिन्ह केंद्र विकसित करने, सुरंग टीला में अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो शुरू करने तथा कोडार डैम और रायकेश तालाब में बांस राफ्टिंग और नौकायन जैसी पर्यटन गतिविधियां शुरू करने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा सिरपुर महोत्सव को और भव्य बनाने, स्थानीय गाइडों को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने, राज्य स्तरीय संग्रहालय विकसित करने और पर्यटन परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। सरकार ने स्पष्ट किया कि सिरपुर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाना उसकी प्राथमिकता है।

Exit mobile version