बैलगाड़ी पर शादी: पुरानी संस्कृति की ओर लौटते लोग, आधुनिकता से दूर

Chhattisgarh / कांकेर। बढ़ती महंगाई और आधुनिकता के प्रभाव से थक चुकी जनता अब फिर से पुरानी संस्कृति की ओर रुख करने लगी है। इसका एक बेहतरीन उदाहरण कांकेर जिले के मुसुरपुट्टा गांव में देखने को मिला, जहां कश्यप परिवार के एक शादी समारोह में पुरानी परंपराओं का सजीव चित्रण हुआ।

यहां बस चालक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए बैलगाड़ी में सवार होकर निकला, जबकि गांव के बाराती भी 5 बैलगाड़ियों में सवार होकर बारात में शामिल हुए। यह दृश्य देखने के बाद गांववाले और आसपास के लोग इस अनोखे और पारंपरिक तरीके की खूब तारीफ कर रहे हैं।

You May Also Like

More From Author