Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

डॉक्टरों की मांगों पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की बैठक, वेतनवृद्धि और निलंबन मामले पर दिया आश्वासन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों की लंबित मांगों और सेवा से जुड़े मुद्दों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सोमवार को चिकित्सकीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA), छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन (CGDF) और छत्तीसगढ़ इन-सर्विस डॉक्टर्स एसोसिएशन (CIDA) के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान बॉन्ड डॉक्टरों की वेतनवृद्धि, प्री-पीजी परीक्षा से संबंधित मॉर्गेज हटाने, प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियों और एक चिकित्सक के निलंबन का मुद्दा उठाया गया।

बॉन्ड डॉक्टरों के वेतन में बढ़ोतरी की मांग

बैठक में संगठनों ने स्नातक और स्नातकोत्तर बॉन्ड चिकित्सकों के वेतन में वृद्धि तथा प्री-पीजी परीक्षा से जुड़ी मॉर्गेज की शर्त हटाने की मांग रखी। मंत्री ने बताया कि इन विषयों पर प्रक्रिया जारी है। उन्होंने संबंधित संगठनों को वित्त और विधि विभाग के समक्ष अपना पक्ष रखने तथा नियमित रूप से फॉलोअप करने की सलाह दी।

गैर-चिकित्सकीय अधिकारियों की पदस्थापना पर आपत्ति

चिकित्सकीय संगठनों ने स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय (DHS) और चिकित्सा शिक्षा संचालनालय (DME) के चिकित्सकीय संवर्ग के लिए निर्धारित प्रशासनिक पदों पर गैर-चिकित्सकीय अधिकारियों की नियुक्ति पर आपत्ति

Exit mobile version