बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट में 14वें मंत्री की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई दोबारा शुरू हो गई है। मामले में दायर जनहित याचिका पर डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।
कोर्ट ने सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। याचिका में कैबिनेट में 14वें मंत्री की नियुक्ति की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है। अब मामले की अगली सुनवाई सरकार के जवाब के बाद होगी।


