Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल संभालेंगे जिम्मेदारी

बिलासपुर। जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने अधिसूचना जारी की है।

संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत राष्ट्रपति ने जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को मुख्य न्यायाधीश के पद के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति जस्टिस रमेश सिन्हा के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी हुई।

जस्टिस अग्रवाल अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायालय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Exit mobile version