छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नया रोस्टर 8 अप्रैल से लागू, 3 डिवीजन और 13 सिंगल बेंच में सुनवाई

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के रोस्टर में 8 अप्रैल से बदलाव लागू होगा। नए रोस्टर के तहत तीन डिवीजन बेंच और 13 सिंगल बेंचों में नियमित सुनवाई की व्यवस्था की गई है।

पहली डिवीजन बेंच में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल जनहित याचिकाओं, हेबियस कॉर्पस, 2020 तक की आपराधिक अपील, अवमानना और धारा 482 समेत विभिन्न मामलों की सुनवाई करेंगे।

दूसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत सिविल, कंपनी, टैक्स और 2022 तक के अल्ट्रा वायरस मामलों की सुनवाई करेंगे, साथ ही यह कमर्शियल अपीलेट बेंच भी रहेगी।

तीसरी डिवीजन बेंच, जस्टिस संजय अग्रवाल और जस्टिस एन.के. व्यास की होगी, जो अन्य अप्रत्याशित आपराधिक मामलों, 2016 तक की इक्विटल अपील और 2022 तक के अल्ट्रा वायरस मामलों को देखेगी।

You May Also Like

More From Author