छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी मंजूरी, 44 करोड़ रुपये की नई आवासीय परियोजनाएं स्वीकृत

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के 86वें मंडल सम्मेलन में प्रदेश की कई नई आवासीय परियोजनाओं और प्रशासनिक प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मंडल अध्यक्ष Anurag Singh Deo की अध्यक्षता में नवा रायपुर अटल नगर स्थित मुख्यालय में आयोजित बैठक में करीब 44.82 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजनाओं को स्वीकृति मिली।

रायपुर जिले के कोहका (तिल्दा) में 76 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयों, जशपुर के गिनाबहार में 97 आवासीय भवनों और मुंगेली जिले के सारधा (लोरमी) में 200 ईडब्ल्यूएस आवासों के निर्माण को मंजूरी दी गई।

सम्मेलन में जीएसटी भुगतान और रॉयल्टी प्रक्रिया में एकरूपता लाने, दिव्यांगजनों के आरक्षण नियम लागू करने तथा कर्मचारियों को पुनरीक्षित महंगाई भत्ता देने के प्रस्ताव भी स्वीकृत किए गए। साथ ही क्वींस क्लब ऑफ इंडिया के संचालन के लिए पीपीपी मॉडल पर एजेंसी नियुक्ति को मंजूरी दी गई।

मंडल ने जानकारी दी कि वर्ष 2026 के पहले चार महीनों में 317 करोड़ रुपये की 1,647 संपत्तियों का विक्रय किया गया है।

You May Also Like

More From Author