रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पांच अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार, मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में फेज-2 प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सभी अधिकारी 21 अगस्त 2026 से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालेंगे।
- फड़तरे अनिकेत अशोक (IAS 2020) – सहायक कलेक्टर जशपुर से SDM भानुप्रतापपुर, कांकेर।
- अरविंद कुमार टी. (IAS 2024) – सहायक कलेक्टर बिलासपुर से SDM बलौदाबाजार।
- अक्षय दोशी (IAS 2024) – सहायक कलेक्टर रायगढ़ से SDM डोंगरगढ़, राजनांदगांव।
- क्षितिज गुरभेले (IAS 2024) – सहायक कलेक्टर कोरबा से SDM घरघोड़ा, रायगढ़।
- विपिन दुबे (IAS 2024) – सहायक कलेक्टर बस्तर से SDM कटघोरा, कोरबा।

