India & World Today | Latest | Breaking News –

महादेव कावरे बने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नए कुलपति

रायपुर। रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। वर्तमान कुलपति बल्देव भाई शर्मा का कार्यकाल 4 मार्च को पूर्ण होने के बाद वे पदभार ग्रहण करेंगे।

राज्यपाल सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना ने छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की ओर से आदेश जारी किया।

महादेव कावरे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ 5 मार्च से आगामी आदेश तक या अधिकतम छह माह की अवधि तक कुलपति के रूप में कार्य करेंगे।

Exit mobile version