Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कोण्डागांव पुलिस की नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, विस्फोटक सामग्री जब्त

छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में पुलिस बल को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नक्सलियों के ठिकानों पर छापा मारने की तैयारी करते हुए जवान निकले थे। पुलिस के आने की खबर लगते ही नक्सली अपना सामान वहीं छोड़कर भाग गए। इस दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की है।

जानकारी के अनुसार, कोण्डागांव पुलिस नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस को ग्राम उसेली, जबकसा, अडेंगा, डुवाल और आसपास के इलाकों में नक्सलियों के कैंप होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस टीम नक्सलियों के कैंप के पास पहुंची, तो पुलिस के आने से पहले ही नक्सली अपना कैंप छोड़कर भाग चुके थे। इस ऑपरेशन में पुलिस ने नक्सलियों के कैंप से भारी मात्रा में विस्फोटक और दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की। जिसमें प्रेशर कुकर, अमोनियम नाइट्रेट, मेल फिमेल इलेक्ट्रॉनिक प्लग, आईईडी स्वीच, तीर बम और अन्य विस्फोटक सामग्री शामिल थी।

Exit mobile version