Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में लॉन्च हुआ ‘ई-श्रम साथी’ ऐप, अब श्रमिकों को आसानी से मिलेगा रोजगार

रायपुर। Labour Department Chhattisgarh ने निर्माण श्रमिकों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘ई-श्रम साथी’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। यह पहल प्रधानमंत्री Narendra Modi के डिजिटल विजन और मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में शुरू की गई है।

यह ऐप खासतौर पर निर्माण श्रमिकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि वे बिना किसी बिचौलिए के अपने कौशल के अनुसार सीधे काम खोज सकें। ऐप के जरिए श्रमिक अपने आसपास उपलब्ध रोजगार की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क और सरल रखी गई है।

इसके साथ ही श्रमिकों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ भी इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से मिल सकेगा। वहीं नियोक्ता भी अपनी जरूरत के अनुसार कुशल और अकुशल श्रमिकों की तलाश इस ऐप के जरिए कर सकेंगे।

श्रम विभाग ने सभी पात्र नागरिकों से ‘ई-श्रम साथी’ ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने की अपील की है। तकनीकी सहायता या अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-3505050 जारी किया गया है।

Exit mobile version