Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में नई शराब दरें लागू, विदेशी शराब सस्ती तो बियर महंगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग ने नई शराब दरें लागू कर दी हैं। नई रेट लिस्ट के अनुसार प्रीमियम और इम्पोर्टेड विदेशी शराब की कीमतों में करीब 1000 रुपये तक की कमी की गई है, जिससे हाई-एंड ग्राहकों को राहत मिलेगी।

वहीं बियर और कुछ मिड-रेंज ब्रांड्स के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं पर असर पड़ सकता है। हालांकि देशी शराब की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की तरह ही पुराने रेट पर उपलब्ध रहेगी।

सरकार के इस फैसले को बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और राजस्व संतुलन के तौर पर देखा जा रहा है। नई दरें पूरे प्रदेश में लागू हो चुकी हैं और इससे बिक्री पर भी असर पड़ने की संभावना है।

Exit mobile version