Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

शराब घोटाला मामले में रामगोपाल अग्रवाल की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 5 दिन की ED रिमांड दी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें सेंट्रल जेल से रायपुर कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड मंजूर कर दी। अब ED उनसे शराब घोटाले और कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में पूछताछ करेगी। उन्हें 17 अगस्त को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।

विशेष अदालत के न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायालय में हुई। ED के मुताबिक, रामगोपाल अग्रवाल का नाम मामले में सह-आरोपी के तौर पर सामने आया है और उनसे वित्तीय लेन-देन सहित अन्य पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है।

कोर्ट पहुंचे भूपेश बघेल

रामगोपाल अग्रवाल की पेशी के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कोर्ट पहुंचे और उनसे मुलाकात की। उन्होंने ED की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

बता दें कि रामगोपाल अग्रवाल ने 8 जुलाई को EOW के सामने सरेंडर किया था। इसके बाद उन्हें कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया और अब शराब घोटाला मामले में भी कार्रवाई की गई है। जांच एजेंसी का दावा है कि शराब कारोबार में करीब 3,400 करोड़ रुपये का कथित घोटाला हुआ है।

Exit mobile version