Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

शराब घोटाला: ढेबर समेत बाकि आरोपियों की रिमांड 14 दिन बढ़ी, पप्पू ढिल्लन को 6 दिन का रिमांड

रायपुर : छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईओडब्ल्यू) ने आज जेल में बंद आरोपियों अनवर ढेबर, अरविंद सिंह और अरुण पति त्रिपाठी को विशेष कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट ने तीनों आरोपियों की न्यायिक रिमांड 14 दिन के लिए बढ़ाते हुए उन्हें दोबारा जेल भेज दिया। इसके अलावा, त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को भी 6 दिन के लिए रिमांड पर ईओडब्ल्यू को सौंप दिया गया।

आरोपी अनवर ढेबर ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। इस पर कोर्ट ने 4 मई को सुनवाई की तारीख तय की है। यह मामला छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी विभाग में हुए कथित घोटाले से जुड़ा है। जांच एजेंसियां इस मामले में आगे की जांच जारी रख रही हैं और उम्मीद है कि जल्द ही और खुलासे होंगे।

Exit mobile version