साहित्य उत्सव 2026: छत्तीसगढ़ सरकार ने सलाहकार समिति का गठन किया, 23 से 25 जनवरी को नवा रायपुर में आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने साहित्य उत्सव 2026 के आयोजन के लिए सलाहकार समिति का गठन किया है। इस समिति में अनंत विजय, डॉ. सुशील त्रिवेदी, सतीश कुमार पण्डा, जयमती कश्यप, संजीव कुमार सिन्हा, शशांक शर्मा, पंकज कुमार झा, विवेक आचार्य और डॉ. रवि मित्तल (सदस्य सचिव) को शामिल किया गया है। समिति गठन का आदेश जनसंपर्क संचालनालय द्वारा जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि नए वर्ष की शुरुआत के साथ रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन नवा रायपुर में 23 से 25 जनवरी 2026 तक होगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से 100 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। राज्य स्थापना के रजत वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की परिकल्पना पर आधारित इस आयोजन के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है।

यह उत्सव नवा रायपुर स्थित जनजातीय संग्रहालय के समीप आयोजित होगा। कार्यक्रम में कुल 11 सत्र शामिल होंगे — जिनमें 5 समानांतर सत्र, 4 सामूहिक सत्र एवं 3 संवाद सत्र निर्धारित किए गए हैं। इन सत्रों में साहित्यकारों और प्रतिभागियों के बीच सीधा संवाद, विचार-विमर्श और साहित्यिक चर्चाएं होंगी।

You May Also Like

More From Author