Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में ‘शतक’ फिल्म टैक्स-फ्री, 6 माह तक मिलेगा लाभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने फिल्म ‘शतक : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ को टैक्स-फ्री करने का फैसला लिया है। वाणिज्य कर विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह सुविधा 28 फरवरी 2026 से अगले छह महीने तक लागू रहेगी।

इस निर्णय के तहत दर्शकों को टिकट पर एसजीएसटी के बराबर छूट मिलेगी, जिससे टिकट सस्ते होंगे। सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को बिना शुल्क बढ़ाए यह लाभ देना होगा, जबकि एसजीएसटी की राशि की भरपाई राज्य सरकार करेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि फिल्म के माध्यम से संघ की प्रेरक गाथा लोगों तक पहुंचे और युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरणा मिले, इसी उद्देश्य से इसे टैक्स-फ्री किया गया है।

Exit mobile version