Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक, अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 28 मई को दंतेवाड़ा की ओर से प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग ने बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ अंधड़ चलने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जिसके प्रभाव से 29 और 30 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद बारिश में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है। वहीं, अगले 48 घंटों के भीतर अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम की प्रमुख गतिविधियां:

पेण्ड्रा में तापमान में उतार-चढ़ाव:
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। बस्तर संभाग में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। पेण्ड्रा रोड में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.3°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8°C दर्ज किया गया।

रायपुर में आज का मौसम:
राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटों के दौरान आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रह सकता है।

अगले पांच दिन: भारी बारिश की चेतावनी जारी
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है। नागरिकों को सतर्क रहने और मौसम विभाग के अलर्ट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version