रायपुर जिले के निकायों में बनाए गए 1290 मतदान केंद्र, 70 वार्ड के लिए 10 लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि ‘जागो’ कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का प्रयास रहेगा। रायपुर जिले में, बिरगांव को छोड़कर, 20 जनवरी से आचार संहिता लागू होगी।

प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी को होंगे, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में 17, 20, और 23 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे।

मतदान केंद्रों और मतदाताओं की जानकारी

रायपुर जिले में नगरीय निकाय चुनावों के लिए कुल 1290 मतदान केंद्र होंगे, जिसमें रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में 1095 मतदान केंद्र शामिल हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए 1378 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही, नगरीय निकाय में 69 और पंचायत चुनावों के लिए 4 सहायक मतदान केंद्र होंगे।

रायपुर नगर निगम में कुल 10 लाख 36 हजार 79 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। नगरीय निकाय चुनावों के लिए 11 रिटर्निंग ऑफिसर और पंचायत चुनावों के लिए 5 रिटर्निंग ऑफिसर के साथ 74 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।

अहम तारीखें और शिकायत निवारण

  • मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन: 27 जनवरी तक
  • चुनाव चिन्ह का प्रकाशन: 6 फरवरी तक
  • संवेदनशील केंद्रों का परीक्षण: प्रत्याशियों की घोषणा के बाद

चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और समस्याओं के समाधान के लिए शिकायत सेल का गठन भी किया गया है। अधिकारी ने सभी नागरिकों से जागरूक होकर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की।

You May Also Like

More From Author