Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ को मिला ‘टॉप अचीवर’ का खिताब, उद्योग संगम में देशभर में बढ़ा मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT) के ‘उद्योग संगम’ में बिज़नेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (BRAP) की चारों श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ का दर्जा हासिल किया है। राज्य ने Ease of Doing Business और Ease of Living के तहत 434 सुधार लागू किए हैं।

जन विश्वास अधिनियम’ और भूमि अभिलेखों के स्वचालित म्यूटेशन जैसी पहलें छत्तीसगढ़ को सुधार और सुशासन का मॉडल बना रही हैं। इन उपलब्धियों के लिए वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन और निवेश आयुक्त ऋतु सेन (IAS) को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा — “छत्तीसगढ़ का टॉप अचीवर बनना सरकार की प्रतिबद्धता, प्रशासन की मेहनत और निवेशकों के भरोसे का परिणाम है। राज्य अब ‘Ease of Doing Business’ से आगे बढ़कर ‘Ease of Living’ का प्रतीक बन चुका है।”

Exit mobile version