छत्तीसगढ़: जहरीली महुआ शराब पीने से 7 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा बीमार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। महुआ शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है।

जहरीली शराब पीने से बढ़ती गई मौतों की संख्या

घटना जिले के कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव की है, जहां जहरीली महुआ शराब पीने से बुधवार को पहले तीन लोगों की मौत हो गई थी। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन शुक्रवार की रात चार और लोगों की जान चली गई। अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार हैं।

चुनाव के लिए बांटी गई थी शराब?

इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के मद्देनजर गांव में शराब बांटी गई थी, जिसे पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

You May Also Like

More From Author